महरौनी: कस्बा बानपुर में बड़े श्रद्धा भाव के साथ विसर्जन के लिए निकले जवारे, सैकड़ों श्रद्धालु हुए सम्मिलित
कस्बा बानपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज अगाध श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ जवारे निकाले गए। इस दौरान पूरा कस्बा माता रानी की भक्ति में सराबोर नजर आया। जवारे की यात्रा में पुरुष श्रद्धालु हाथों में धर्मध्वजा लेकर आगे-आगे चल रहे थे।जबकि पीछे महिलाएं अपने सिर पर जवारे धारण कर पारंपरिक मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं।