गोपियाँ गांव में रिश्तेदारी में आये एक युवक पर गुरुवार को शौच के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिय सीएचसी मोतीपुर लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं। कमलेश पुत्र जियालाल अपने रिश्तेदारी में आया था। जो हरदी थाना क्षेत्र के अरनवा का रहने वाला हैं।