रमपुरवा बनकटी गांव में तेंदुआ ने मंगलवार की देर रात मासूम बालक पर हमला कर दिया। माँ ने दों मिनट तक तेंदुआ से संघर्ष कर अपने बालक जसकरण सिंह को किसी तरह से बचाया। बालक की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिय सीएचसी मोतीपुर लाया गया। बालक के परिजनों ने बताया कि तेंदुआ लगातार चहलकदमी कर रहा है जिससे ग्रामीण परेशान है।