मिहींपुरवा: भवनियापुर के पास खेत में खाद डाल रहे किसान पर तेंदुआ ने किया हमला, संघर्ष के बाद किसान ने बचाई अपनी जान
बढ़इया गांव निवासी किसान घूरे निषाद पुत्र बांके लाल उम्र करीब 45 वर्ष जो भवनियापुर के पास गन्ने के खेत में मंगलवार को खाद डाल रहा था। तभी उस पर पीछे से तेंदुआ ने हमला कर दिया किसी तरह से किसान ने संघर्ष कर अपनी जान बचायी और हांका लगाया तब जाकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। किसान को इलाज के लिय सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया गया जँहा इलाज जारी।