मिहींपुरवा: झाला गांव में स्थित एक घर में गोला बनाते समय हुआ विस्फोट, मकान में आई दरार
झाला में गुरुवार की दोपहर अचानक भुट्टू पुत्र चंटू के घर में विस्फोट हो गया। जिससे अफरातफरी मच गयी मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। विस्फोट से टीन का मकान गिर गया और एक पक्के मकान में दरार आ गयी हैं। यह कोई पहली घटना नहीं हैं 2023 में भी इसी गांव में विस्फोट हुवा था। विस्फोट कारण एक महिला बेहोश हो गयी हैं। पुलिस जांच में जुटी हुयी हैं।