मिहींपुरवा: बर्दिया गांव में ठेलिया से टकराया मोटर साइकिल चालक युवक,टकराने से युवक हुआ घायल,जिला अस्पताल रेफर
सुजौली थाना क्षेत्र के भैसाही गांव निवासी युवक मोटर साइकिल से रविवार की शाम बर्दिया गांव जा रहा था। इस दौरान गांव पहुंचने पर युवक मोटर साइकिल से एक ठेलिया में टकरा गया। ठेलिया में टक्कर होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।