गुरूर: बाजार चौक पलारी में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान हुई झूमाझटकी
Gurur, Balod | Jul 24, 2026 कार्यकर्ताओं द्वारा पलारी के पुराना बिजली ऑफिस चौक से रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, तत्पश्चात बाजार चौक के पास प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।