विजयनगर: LIC यूनियन बिजयनगर की शाखा कार्यालय में समिति के चुनाव सम्पन्न, सदस्यों को दिलाई गई शपथ
भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा समिति-बिजयनगर की साधारण सभा का आयोजन गुरुवार को शाम 4 बजे किया गया,जिसमें शाखा समिति के वार्षिक चुनाव किये गए,नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई और पदभार ग्रहण कराये गए।अध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन अंसारी,उपाध्यक्ष पद पर जसंवत सिंह सांखला व ओमप्रकाश टाक,कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद व अन्य शामिल है।जिनका स्वागत किया गया।