सहजनवा: 25 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, बेलीपार में विदेश नौकरी-वीजा के झांसे में 23.66 लाख रुपये ठगने का आरोप
गोरखपुर जनपद के थाना बेलीपार पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शुभम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विदेश में नौकरी दिलाने और वीजा बनवाने के नाम पर कई लोगों से करीब 23 लाख 66 हजार रुपये ठगे। फर्जी वीजा देने के बाद पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज की।