मेदिनीनगर (डालटनगंज): ₹6000 रिश्वत लेते सिलदाग पंचायत के रोजगार सेवक गिरफ्तार, एसीबी पलामू ने भेजा जेल
एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई ने छतरपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर सिलदाग पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार को 6000 रूपए रिश्वत लेते की गिरफ्तार किया। मेदिनीनगर कार्यालय लाने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे दोपहर 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।