कासगंज: स्वतंत्रता दिवस से पहले कासगंज में पुलिस और LIU टीम ने किया पैदल गश्त, चलाया सघन चेकिंग अभियान
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कोतवाली कासगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक ने एलआईयू इंस्पेक्टर, डॉग स्क्वाड और पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की सघन चेकिंग की। इसके अलावा होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में भी जांच कर चेकिंग की।