Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

उदयपुर ब्रेकिंग खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव तथा जिले के प्रभारी टी रविकांत पहुंचे उदयपुर प्रभारी सचिव ने यूडीए में चल रहे शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी है उपस्थित प्रभारी सचिव ने शिविर स्थल पर लगी स्टॉल पर जाकर कामकाज की ली जानकारी राजस्व प्रकरणों, पट्टा आवेदनों आदि के निस्तारण की प्रकिया का लिया फीडबैक अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, मुख्य अभियंता संजीव शर्मा सहित सभी अधिकारी है उपस्थित प्रभारी सचिव ने इससे पूर्व बड़गांव उपखंड की ग्राम पंचायत मदार में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी किया निरीक्षण

Badgaon, Udaipur | Jun 21, 2026

MORE NEWS

Udaipur में री-NEET एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच,कलावा तक खुलवायाः टॉर्च से कान की जांच, जैमर CCTV के साथ 29 सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Udaipur में री-NEET एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच,कलावा तक खुलवायाः टॉर्च से कान की जांच, जैमर CCTV के साथ 29 सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jun 21, 2026

योग दिवस पर शहर में एक बेहद खूबसूरत नजारा गणगौर घाट पर भी देखने को मिला। यहां राष्ट्र सेविका समिति की 125 सेविकाओं ने मिलकर योगाभ्यास किया। इस आयोजन की खास बात यह थी कि महिलाओं ने हनुमान चालीसा बजाकर सूर्य नमस्कार किया।
घाट पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कठिन योग आसन किए। पानी के किनारे सुबह की ताजी हवा में योग कर महिलाओं ने पूरे शहर को शारीरिक रूप से फिट रहने का मैसेज दिया। इसके अलावा उदयपुर जिले भर में अलग-अलग जगहों पर योग के कई कार्यक्रम हुए, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

योग दिवस पर शहर में एक बेहद खूबसूरत नजारा गणगौर घाट पर भी देखने को मिला। यहां राष्ट्र सेविका समिति की 125 सेविकाओं ने मिलकर योगाभ्यास किया। इस आयोजन की खास बात यह थी कि महिलाओं ने हनुमान चालीसा बजाकर सूर्य नमस्कार किया। घाट पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कठिन योग आसन किए। पानी के किनारे सुबह की ताजी हवा में योग कर महिलाओं ने पूरे शहर को शारीरिक रूप से फिट रहने का मैसेज दिया। इसके अलावा उदयपुर जिले भर में अलग-अलग जगहों पर योग के कई कार्यक्रम हुए, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Badgaon, Udaipur | Jun 21, 2026

12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योगमय हुई झीलों की नगरी

महाराणा भूपाल स्टेडियम में चल रहा जिला स्तरीय कार्यक्रम

स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ हो रहा आयोजन

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री  बाबूलाल खराड़ी, प्रभारी सचिव टी रविकांत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा , संभागीय आयुक्त  प्रज्ञा केवल रमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एसपी डॉ अमृता दुहन, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, पुष्कर तेली सहित हजारों लोगों ने  एक साथ किया योग

12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगमय हुई झीलों की नगरी महाराणा भूपाल स्टेडियम में चल रहा जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ हो रहा आयोजन जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, प्रभारी सचिव टी रविकांत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा , संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एसपी डॉ अमृता दुहन, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, पुष्कर तेली सहित हजारों लोगों ने एक साथ किया योग

Badgaon, Udaipur | Jun 21, 2026

प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ  निगम में किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, दिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश।

आवेदकों को बांटे पट्टे।
सभी विभागीय अधिकारियों से ली शिविर की जानकारी।
प्रभारी सचिव ने की आवेदकों से वार्ता।

उदयपुर। शुक्रवार को  शिविर के सातवें दिन उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संचालित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। 
शिविर प्रभारी दिनेश कुमार मंडोवरा ने बताया कि प्रभारी सचिव ने वहां उपस्थित आमजन से वार्तालाप कर शिविर से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी एवं उनसे फीडबैक भी लिया। उन्होंने वहां उपस्थित आमजन को एवं शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह शिविर राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित हेतु आयोजित किया गया है। किसी भी शहर वासी को नगर निगम से संबंधित कोई भी कार्य बकाया है तो वह व्यक्तिअपने संपूर्ण दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचकर अपना कार्य संपन्न करावा सकता है। शिविर में उपस्थित निगम अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों के कार्य संपन्न करेंगे। सभी शहरवासी अपने परिचितों को इस शहरी सेवा शिविर में बारे में जानकारी देवे जिससे उन्हें भी शिविर का लाभ मिल सकें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन के आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने शिविर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण तथा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।
आवेदकों को बांटे पट्टे।
नगर निगम शहरी सेवा शिविर निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ कैलाश प्राजापत, शीला बेरा, हिम्मत सिंह, कैलाश साहू, रंजना जोशी, हरिशंकर कुमावत आदि पात्र लाभार्थियों को भू स्वामित्व संबंधी पट्टे भी वितरित किए। पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से उन्हें अपने वर्षों पुराने कार्यों का सरल एवं त्वरित समाधान मिला है।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने, लंबित प्रकरणों के समाधान तथा जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
140 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी
शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से संबंधित 149 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 140 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों पर कार्यवाही प्रगति पर है। इससे लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिली है।
लंबे समय से लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो लंबे समय से लंबित थे। नामांतरण के 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। सफाई व्यवस्था से संबंधित 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 48 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्यवाही जारी है।
इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 7 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए।

प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ निगम में किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, दिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश। आवेदकों को बांटे पट्टे। सभी विभागीय अधिकारियों से ली शिविर की जानकारी। प्रभारी सचिव ने की आवेदकों से वार्ता। उदयपुर। शुक्रवार को शिविर के सातवें दिन उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संचालित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। शिविर प्रभारी दिनेश कुमार मंडोवरा ने बताया कि प्रभारी सचिव ने वहां उपस्थित आमजन से वार्तालाप कर शिविर से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी एवं उनसे फीडबैक भी लिया। उन्होंने वहां उपस्थित आमजन को एवं शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह शिविर राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित हेतु आयोजित किया गया है। किसी भी शहर वासी को नगर निगम से संबंधित कोई भी कार्य बकाया है तो वह व्यक्तिअपने संपूर्ण दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचकर अपना कार्य संपन्न करावा सकता है। शिविर में उपस्थित निगम अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों के कार्य संपन्न करेंगे। सभी शहरवासी अपने परिचितों को इस शहरी सेवा शिविर में बारे में जानकारी देवे जिससे उन्हें भी शिविर का लाभ मिल सकें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन के आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने शिविर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण तथा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। आवेदकों को बांटे पट्टे। नगर निगम शहरी सेवा शिविर निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ कैलाश प्राजापत, शीला बेरा, हिम्मत सिंह, कैलाश साहू, रंजना जोशी, हरिशंकर कुमावत आदि पात्र लाभार्थियों को भू स्वामित्व संबंधी पट्टे भी वितरित किए। पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से उन्हें अपने वर्षों पुराने कार्यों का सरल एवं त्वरित समाधान मिला है। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने, लंबित प्रकरणों के समाधान तथा जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। 140 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से संबंधित 149 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 140 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों पर कार्यवाही प्रगति पर है। इससे लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिली है। लंबे समय से लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो लंबे समय से लंबित थे। नामांतरण के 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। सफाई व्यवस्था से संबंधित 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 48 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्यवाही जारी है। इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 7 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए।

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026