बेतिया: बेतिया में स्थायी नियुक्ति और मानदेय की मांग को लेकर रसोइयों का प्रतिनिधिमंडल डी.पी.ओ. से मिला
प्रधानमंत्री पोषण योजना से जुड़ी रसोइयों की ज्वलंत समस्याओं एवं मांगों को लेकर आज बिहार राज्य विद्यालय रसोइया यूनियन (एटक) के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने आज 20 मई मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डी.पी.ओ.), पश्चिम चंपारण को एक मांग पत्र सौंपा, इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के राज्य नेता लालबाबू राम ने किया।