Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

मुक्तिधाम करेली में प्यासे बंदरों ने पानी टैंकर से बुझाई प्यास, वीडियो हुआ वायरल करेली। भीषण गर्मी के बीच इंसानों के साथ-साथ मूक पशु-पक्षी भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर के मुक्तिधाम परिसर में एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जहां नगर पालिका परिषद द्वारा रखे गए पानी के टैंकर से बंदर अपनी प्यास बुझाते नजर आए। भीषण गर्मी में पानी की तलाश कर रहे इन मूक जीवों को टैंकर के सहारे राहत मिलती दिखाई दी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुक्तिधाम सहित सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में बंदर एवं अन्य जीव-जंतु विचरण करते हैं, जिन्हें गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर पालिका परिषद को इन मूक पशुओं की सुविधा के लिए स्थायी रूप से सीमेंट की पानी की टंकियां रखवानी चाहिए, ताकि उनमें नियमित रूप से पानी भरा जा सके और जीव-जंतुओं को भटकना न पड़े। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित व्यवस्था करने की अपील की है, जिससे गर्मी के मौसम में मूक पशुओं को राहत मिल सके।

मुक्तिधाम करेली में प्यासे बंदरों ने पानी टैंकर से बुझाई प्यास, वीडियो हुआ वायरल करेली। भीषण गर्मी के बीच इंसानों के साथ-साथ मूक पशु-पक्षी भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर के मुक्तिधाम परिसर में एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जहां नगर पालिका परिषद द्वारा रखे गए पानी के टैंकर से बंदर अपनी प्यास बुझाते नजर आए। भीषण गर्मी में पानी की तलाश कर रहे इन मूक जीवों को टैंकर के सहारे राहत मिलती दिखाई दी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुक्तिधाम सहित सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में बंदर एवं अन्य जीव-जंतु विचरण करते हैं, जिन्हें गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर पालिका परिषद को इन मूक पशुओं की सुविधा के लिए स्थायी रूप से सीमेंट की पानी की टंकियां रखवानी चाहिए, ताकि उनमें नियमित रूप से पानी भरा जा सके और जीव-जंतुओं को भटकना न पड़े। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित व्यवस्था करने की अपील की है, जिससे गर्मी के मौसम में मूक पशुओं को राहत मिल सके। - Tendukheda News