विकासनगर: सहसपुर के जामी उल उलूम में अवैध मदरसों पर फिर हुई प्रशासन की कार्रवाई, द्वितीय तल को किया सील
सोमवार को दोपहर 3:00 के करीब एमडीडीए की टीम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सहसपुर के जामी उल उलूम पहुंची, जहां एमडीडीए की टीम ने मदरसा प्रबंधकों से वार्ता करने के बाद मदरसे के नवनिर्मित द्वितीय तल को सील कर दिया। एमडीडीए के एई अभिषेक भारद्वाज के मुताबिक बीते दिनों इस मदरसे में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी।