विकासनगर: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित 3 वारण्टियों को गिरफ्तार किया, प्रचलित कार्यवाही के तहत
सोमवार को दोपहर 2:00 के करीब जारी प्रेस नोट केअनुसार माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टों की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा आदेश निर्गत किये गये हैं । उपरोक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अलग- अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।