विकासनगर: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत
रविवार शाम 4 बजे के करीब सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर में पिकअप वाहन और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल का सीएचसी सहसपुर में उपचार चल रहा है। शनिवार देर रात सभावाला चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशाओं से आ रही बाइक और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।