दतिया नगर: किला चौक पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, पुलिस ने साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति नागरिकों को किया जागरूक
दतिया में थाना कोतवाली क्षेत्र के किला चौक पर एसडीओपी आकांक्षा जैन और थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने रविवार दोपहर 12 से 01 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में लोगों को साइबर फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, ई-केवाईसी धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई।