जमुई: भीषण गर्मी के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिठलपुर की दो छात्राएं हुईं बेहोश, एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 22, 2026 भीषण गर्मी की वजह से शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे पढ़ाई के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिठलपुर की दो छात्रा क्लासरूम में ही बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद शिक्षकों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया। सभी शिक्षक राहत व बचाव में जुट गए। फ़ौरन एक छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरी छात्रा का उपचार ग्रामीण स्तर पर ही कराया गया है।