राजमहल: राजमहल में बीडीओ ने स्कूलों और आयुष्मान आरोग्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
राजमहल बीडीओ सह सीओ मोहम्मद यूसुफ ने प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि बीडीओ सह सीओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिरजी बाजार,मध्य विद्यालय काजीगांव एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र मुरली का औचक निरीक्षण किया।