Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image
image
image

*योग दिवस पर जांगिड समाज छात्रावास भवन में होगा सामूहिक योगाभ्यास* भीलवाड़ा :रतन लाल आचार्य,20 जून पतंजलि परिवार, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज विकास समिति एवं भारत विकास न्यास भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांगिड़ समाज छात्रावास भवन में विशाल सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री प्रेम शंकर जोशी के अनुसार योग दिवस आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु जांगिड़ समाज के संरक्षक जय किशन सीलक , रामपाल किंजा, पतंजलि परिवार के भूपेंद्र मोगरा, गोविंद सोडाणी के मार्गदर्शन में 17 जून से ही योग शिविर आयोजित कर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी भंवरलाल शर्मा, नीरा मेहता, पीयूष शर्मा, योग शिक्षक दुर्गा लाल जोशी द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित योग प्राणायाम का दक्षता से अभ्यास करवाया जा रहा है। आज भारत विकास न्यास के रजनीकांत आचार्य, गोपी किशन पाटोदिया के आतिथ्य में योगासन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें विजेताओं को महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी नीरा मेहता की ओर से नि:शुल्क टि-शर्ट वितरित की गई । योग शिक्षक पुनित शर्मा ने एडवांस आसनों का प्रदर्शन किया। परसराम ओड आदि ने शीर्षासन एवं अन्य कठिन आसनों का प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने हेतु जांगिड़ समाज अध्यक्ष श्यामलाल सीलक, महासचिव सत्य प्रकाश सीलक, कोषाध्यक्ष प्रहलाद चौयल, सचिव महावीर किंजा सहित गोपाल दायमा, रामेश्वर सीलक तन मन धन से सहयोग कर सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था कर रहे हैं। योग दिवस पर तीन पीढ़ी एक साथ योग करने वाले, श्रेष्ठ योग साधकों एवं योग शिक्षकों एवं योगासन प्रतियोगिता में विजेता बालकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 20, 2026

MORE NEWS

आज से मांडल में दौड़ेगी ई बसे
उदय लाल भडाणा मांडल विधायक 

महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी / मांडल भीलवाड़ा

आज प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर मांडल में स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस जनहितकारी पहल का स्वागत किया।

ई-बस सेवा से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुलभ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। यह आधुनिक भारत की हरित एवं विकसित परिवहन व्यवस्था की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ई-बस योजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी बनाना है।

आज से मांडल में दौड़ेगी ई बसे उदय लाल भडाणा मांडल विधायक महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी / मांडल भीलवाड़ा आज प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर मांडल में स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस जनहितकारी पहल का स्वागत किया। ई-बस सेवा से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुलभ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। यह आधुनिक भारत की हरित एवं विकसित परिवहन व्यवस्था की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ई-बस योजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी बनाना है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 20, 2026

वर्ल्ड फादर्स डे के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा ने 21मन्दिरों हेतु निशुल्क हवन कुण्ड वितरण किया प्रारम्भ,
दुनियां के सभी पिताओं के स्वस्थ समृद्ध जीवन के लिए किया सामूहिक हवन 

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,20 जून 

वर्ल्ड फादर्स डे 21 जून और महेश जयन्ति महोत्सव 23 जून के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा दुनियां के सभी पिताओं के स्वस्थ समृद्ध जीवन के लिए सामूहिक हवन कार्यक्रम शनिवार को बलशाली बालाजी मन्दिर आर के कालोनी भीलवाड़ा में आयोजित किया गया ! 

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम सूत्रधार क्लब के जिला पदाधिकारी श्री रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान  के अन्तर्गत भीलवाड़ा के छोटे छोटे इक्कीस म़न्दिरों में "निशुल्क हवन कुण्ड वितरण " कार्यक्रम वर्ष पर्यन्त आयोजित किया जा रहा है , ताकि वहां मन्दिर में आने वाले दर्शनार्थी भक्तजनों के लिए नियमित रूप से किसी ना किसी के द्वारा सामान्य स्तर पर हवन - यज्ञ - पूजन का आयोजन होता रहे ! 
इसी क्रम में आज शनिवार को प्रातः 9 बजे बलशाली बालाजी मन्दिर आर के कालोनी भीलवाड़ा में हवन कुण्ड भेंट किया गया तथा सामूहिक हवन कार्यक्रम क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डाॅ सुमन सुरेश सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी  बद्री नारायण लढा एवं क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गीता जगदीश चन्द्र मून्दड़ा एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के आतिथ्य में आयोजित किया गया !
पण्डित  दीपक दाधीच ने मंत्रोचार के साथ हवन कार्यक्रम सम्पन्न करवाया तथा बालाजी के भजन प्रस्तुत किए ! भजन गायिका श्रीमती डॉ सुमन सोनी ने बालाजी महाराज के भजनों से सभी को आनन्दित किया ! 
इस अवसर पर मन्दिर में रिपैयरिंग हेतु क्लब द्वारा सहयोग राशि भी भेंट की गई तथा महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ शिवालय में स्थित शिवलिंग पर कैलाश मानसरोवर के जल से अभिमंत्रित रूद्राक्ष माला अर्पित की गई !

जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ चेतना सुनील जागेटिया ने बताया कि तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा भीलवाड़ा के छोटे छोटे कुल इक्कीस मन्दिरों का चयन कर लिया गया है तथा प्रति माह दो मन्दिरों में क्लब के सदस्यों द्वारा हवन करके वहां हवन कुण्ड निशुल्क भेंट किये जाएंगे ! उन्होंने स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के निदेशक अनिल सोडाणी एवं एडवोकेट मोहित सोडाणी का क्लब की तरफ़ से आभार व्यक्त किया !

वर्ल्ड फादर्स डे के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा ने 21मन्दिरों हेतु निशुल्क हवन कुण्ड वितरण किया प्रारम्भ, दुनियां के सभी पिताओं के स्वस्थ समृद्ध जीवन के लिए किया सामूहिक हवन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,20 जून वर्ल्ड फादर्स डे 21 जून और महेश जयन्ति महोत्सव 23 जून के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा दुनियां के सभी पिताओं के स्वस्थ समृद्ध जीवन के लिए सामूहिक हवन कार्यक्रम शनिवार को बलशाली बालाजी मन्दिर आर के कालोनी भीलवाड़ा में आयोजित किया गया ! यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम सूत्रधार क्लब के जिला पदाधिकारी श्री रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान के अन्तर्गत भीलवाड़ा के छोटे छोटे इक्कीस म़न्दिरों में "निशुल्क हवन कुण्ड वितरण " कार्यक्रम वर्ष पर्यन्त आयोजित किया जा रहा है , ताकि वहां मन्दिर में आने वाले दर्शनार्थी भक्तजनों के लिए नियमित रूप से किसी ना किसी के द्वारा सामान्य स्तर पर हवन - यज्ञ - पूजन का आयोजन होता रहे ! इसी क्रम में आज शनिवार को प्रातः 9 बजे बलशाली बालाजी मन्दिर आर के कालोनी भीलवाड़ा में हवन कुण्ड भेंट किया गया तथा सामूहिक हवन कार्यक्रम क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डाॅ सुमन सुरेश सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी बद्री नारायण लढा एवं क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गीता जगदीश चन्द्र मून्दड़ा एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के आतिथ्य में आयोजित किया गया ! पण्डित दीपक दाधीच ने मंत्रोचार के साथ हवन कार्यक्रम सम्पन्न करवाया तथा बालाजी के भजन प्रस्तुत किए ! भजन गायिका श्रीमती डॉ सुमन सोनी ने बालाजी महाराज के भजनों से सभी को आनन्दित किया ! इस अवसर पर मन्दिर में रिपैयरिंग हेतु क्लब द्वारा सहयोग राशि भी भेंट की गई तथा महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ शिवालय में स्थित शिवलिंग पर कैलाश मानसरोवर के जल से अभिमंत्रित रूद्राक्ष माला अर्पित की गई ! जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ चेतना सुनील जागेटिया ने बताया कि तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा भीलवाड़ा के छोटे छोटे कुल इक्कीस मन्दिरों का चयन कर लिया गया है तथा प्रति माह दो मन्दिरों में क्लब के सदस्यों द्वारा हवन करके वहां हवन कुण्ड निशुल्क भेंट किये जाएंगे ! उन्होंने स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के निदेशक अनिल सोडाणी एवं एडवोकेट मोहित सोडाणी का क्लब की तरफ़ से आभार व्यक्त किया !

Bhilwara, Bhilwara | Jun 20, 2026

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का भव्य शुभारंभ’

’पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन की दिशा में ऐतिहासिक पहल’

’प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भीलवाड़ा को मिली ई-बस सेवा की सौगात’

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 20 जून                                       केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत भीलवाड़ा शहर को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना शहरी परिवहन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि आज जयपुर के लिए 29 तथा भीलवाड़ा के लिए 18 ई-बसों का संचालन किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि ई-बसों के डिपो निर्माण, इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं संचालन के लिए केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को गति मिली है और प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये बसें यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा का माध्यम बनेंगी। बसों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह योजना राजस्थान में सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ई-बस सेवा नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाएगी तथा प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, आधुनिक एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जिला मुख्यालय पर नगर निगम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहर विधायक  अशोक कोठारी, मांडल विधायक  उदयलाल भड़ाना, जिला कलक्टर  जसमीत सिंह संधू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  चंद्रभान सिंह भाटी, नगर निगम आयुक्त  हेमाराम चैधरी, जनप्रतिनिधि  प्रशांत मेवाड़ा, राकेश पाठक,  रामलाल योगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा भीलवाड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे आमजन को किफायती, सुरक्षित एवं वातानुकूलित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

शहर विधायक  अशोक कोठारी ने कहा कि भीलवाड़ा का चयन देश के चुनिंदा शहरों में होना गौरव का विषय है। यह सेवा आधुनिक सुविधाओं से युक्त है तथा नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराएगी। मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच के कारण भीलवाड़ा को यह महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है।

सांसद  दामोदर अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत भीलवाड़ा को 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। यह योजना शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगी तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगी।

’50 इलेक्ट्रिक बसें होंगी संचालित

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत भीलवाड़ा शहर को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों का संचालन शहर एवं आसपास के लगभग 35 किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे करीब 65 गांवों के नागरिक भी लाभान्वित होंगे।

’9.5 करोड़ रुपये की लागत से बना आधुनिक बस डिपो’

योजना के सफल संचालन के लिए मोहनलाल सुखाड़िया नगर में 16,742.56 वर्गमीटर भूमि पर लगभग 9.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस डिपो का निर्माण किया गया है।

’यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं’

ई-बसों में दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, एयर कंडीशनिंग, पब्लिक सेफ्टी सेंसर गेट, ऑटोमेटिक पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम, आपातकालीन निकास द्वार तथा प्रत्येक बस में 8 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग एक माह तक सुरक्षित रखी जा सकेगी।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना भीलवाड़ा को स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इससे नागरिकों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया आयाम प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का भव्य शुभारंभ’ ’पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन की दिशा में ऐतिहासिक पहल’ ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भीलवाड़ा को मिली ई-बस सेवा की सौगात’ भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 20 जून केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत भीलवाड़ा शहर को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना शहरी परिवहन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि आज जयपुर के लिए 29 तथा भीलवाड़ा के लिए 18 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-बसों के डिपो निर्माण, इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं संचालन के लिए केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को गति मिली है और प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये बसें यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा का माध्यम बनेंगी। बसों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह योजना राजस्थान में सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ई-बस सेवा नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाएगी तथा प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, आधुनिक एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला मुख्यालय पर नगर निगम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहर विधायक अशोक कोठारी, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह भाटी, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चैधरी, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, राकेश पाठक, रामलाल योगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा भीलवाड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे आमजन को किफायती, सुरक्षित एवं वातानुकूलित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। शहर विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि भीलवाड़ा का चयन देश के चुनिंदा शहरों में होना गौरव का विषय है। यह सेवा आधुनिक सुविधाओं से युक्त है तथा नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराएगी। मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच के कारण भीलवाड़ा को यह महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। सांसद दामोदर अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत भीलवाड़ा को 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। यह योजना शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगी तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगी। ’50 इलेक्ट्रिक बसें होंगी संचालित प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत भीलवाड़ा शहर को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों का संचालन शहर एवं आसपास के लगभग 35 किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे करीब 65 गांवों के नागरिक भी लाभान्वित होंगे। ’9.5 करोड़ रुपये की लागत से बना आधुनिक बस डिपो’ योजना के सफल संचालन के लिए मोहनलाल सुखाड़िया नगर में 16,742.56 वर्गमीटर भूमि पर लगभग 9.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस डिपो का निर्माण किया गया है। ’यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं’ ई-बसों में दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, एयर कंडीशनिंग, पब्लिक सेफ्टी सेंसर गेट, ऑटोमेटिक पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम, आपातकालीन निकास द्वार तथा प्रत्येक बस में 8 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग एक माह तक सुरक्षित रखी जा सकेगी। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना भीलवाड़ा को स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इससे नागरिकों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया आयाम प्राप्त होगा।