वर्ल्ड फादर्स डे के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा ने 21मन्दिरों हेतु निशुल्क हवन कुण्ड वितरण किया प्रारम्भ,
दुनियां के सभी पिताओं के स्वस्थ समृद्ध जीवन के लिए किया सामूहिक हवन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,20 जून
वर्ल्ड फादर्स डे 21 जून और महेश जयन्ति महोत्सव 23 जून के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा दुनियां के सभी पिताओं के स्वस्थ समृद्ध जीवन के लिए सामूहिक हवन कार्यक्रम शनिवार को बलशाली बालाजी मन्दिर आर के कालोनी भीलवाड़ा में आयोजित किया गया !
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम सूत्रधार क्लब के जिला पदाधिकारी श्री रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान के अन्तर्गत भीलवाड़ा के छोटे छोटे इक्कीस म़न्दिरों में "निशुल्क हवन कुण्ड वितरण " कार्यक्रम वर्ष पर्यन्त आयोजित किया जा रहा है , ताकि वहां मन्दिर में आने वाले दर्शनार्थी भक्तजनों के लिए नियमित रूप से किसी ना किसी के द्वारा सामान्य स्तर पर हवन - यज्ञ - पूजन का आयोजन होता रहे !
इसी क्रम में आज शनिवार को प्रातः 9 बजे बलशाली बालाजी मन्दिर आर के कालोनी भीलवाड़ा में हवन कुण्ड भेंट किया गया तथा सामूहिक हवन कार्यक्रम क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डाॅ सुमन सुरेश सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी बद्री नारायण लढा एवं क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गीता जगदीश चन्द्र मून्दड़ा एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के आतिथ्य में आयोजित किया गया !
पण्डित दीपक दाधीच ने मंत्रोचार के साथ हवन कार्यक्रम सम्पन्न करवाया तथा बालाजी के भजन प्रस्तुत किए ! भजन गायिका श्रीमती डॉ सुमन सोनी ने बालाजी महाराज के भजनों से सभी को आनन्दित किया !
इस अवसर पर मन्दिर में रिपैयरिंग हेतु क्लब द्वारा सहयोग राशि भी भेंट की गई तथा महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ शिवालय में स्थित शिवलिंग पर कैलाश मानसरोवर के जल से अभिमंत्रित रूद्राक्ष माला अर्पित की गई !
जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ चेतना सुनील जागेटिया ने बताया कि तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा भीलवाड़ा के छोटे छोटे कुल इक्कीस मन्दिरों का चयन कर लिया गया है तथा प्रति माह दो मन्दिरों में क्लब के सदस्यों द्वारा हवन करके वहां हवन कुण्ड निशुल्क भेंट किये जाएंगे ! उन्होंने स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के निदेशक अनिल सोडाणी एवं एडवोकेट मोहित सोडाणी का क्लब की तरफ़ से आभार व्यक्त किया !