हनुमना: किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी अटरिया गांव से गिरफ्तार
Hanumana, Rewa | Nov 5, 2025 हनुमना थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने अटरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को आरोपी शिवम कुमार कोल पुत्र रमेश कोल उम्र 20 वर्ष निवासी अटरिया ने 19 जून को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजन काफी तलाश किया पर किशोरी का कहीं पता नहीं चला तो घटना दिनांक को ही रिपोर्ट लिखाई थी।