हनुमना: हनुमना थाना क्षेत्र के लोढ़ी गांव में तेंदुए का तांडव, घर में घुसकर 15 बकरियां मारीं, युवक पर भी हमला
Hanumana, Rewa | Feb 20, 2026 हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ी गांव के आदिवासी बस्ती में तेंदुए ने दहशत फैला दी। तेंदुआ पशुपालक मिश्रीलाल कोल के कच्चे मकान की छत हटाकर अंदर घुस गया और बंधी 15 बकरियों को मार डाला। बकरियों की आवाज सुनकर उनका बेटा बाबूलाल कोल बचाने पहुंचा तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसके बाएं हाथ में चोट आई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया