उधवा: छठ घाटों का राजमहल विधायक एमटी राजा ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सोमवार को अपराह्न करीब 4 बजे राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और बैरिकेडिंग का जायजा लिया।