मंडला: मंडला में संभागीय प्रेक्षक (आईएएस) ने राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
Mandla, Mandla | Apr 25, 2026 मंडला में राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देश पर नियुक्त संभागीय प्रेक्षक डॉ. अशोक कुमार भार्गव (आईएएस) ने शनिवार को सुबह 11 बजे मंडला के सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में कुल 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।