जमुई: डुमरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने सब्जी लदे पिकअप वाहन से 108 पेटी अंग्रेजी शराब किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 उत्पाद विभाग की टीम ने सब्जियों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। डुमरी चेकपोस्ट पर सब्जी लदे पिकअप वाहन से 108 पेटी 5184 बोतल यानि 933.120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है और चालक को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है।