स्वार: बाढ़ प्रभावित गांव पसियापुर पहुंचे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, ग्रामीणों को बांटी राशन सामग्री
Suar, Rampur | Sep 4, 2026 रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव पसियापुर में ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी दलबल के साथ गांव पहुंचे। जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राशन सामग्री वितरित की और दिन शुक्रवार समय तीन बजे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं हालात की जानकारी ली।