#बाराबंकी में जनपद स्तरीय #कला_उत्सव का #शुभारंभ
बाराबंकी।
#पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव का #जिलाधिकारी #ईशान_प्रताप_सिंह ने #मुख्य #अतिथि के रूप में शुभारंभ किया।
इस दौरान विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिरुचि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ाव विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
RT News Hindi | बाराबंकी
#RTNewsHindi #Barabanki #IshanPratapSingh #KalaUtsav #UPNews #Education