जेवर: जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने स्थानीय विधायक से मुलाकात की, विस्थापन की मांग से कराया अवगत
जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांव के किसानों ने बुधवार को रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने स्थानीय विधायक से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं विधायक ने किसानों की मांग को जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।