झालरापाटन: झालावाड़ के भिलवाड़ी में हाट के दुकानदारों ने सड़क-नालियां ठीक करने की मांग की, दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी
झालावाड़ जिले के भिलवाड़ी गांव में साप्ताहिक हाट में दुकानदारों ने सड़क और नालियां ठीक कराने की मांग को लेकर बुधवार सुबह प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत ने सड़क पर दो सप्ताह पहले गिट्टी डाली थी, लेकिन इसके बाद काम नहीं कराया।