राजपुर: धनसोई पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
Rajpur, Buxar | Apr 9, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में अमरपुर गांव निवासी नरेन्द्र ओझा की गिरफ्तारी की गई। उन्होने बताया कि उनके खिलाफ लंबित मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था।