हरसूद: प्रतियोगिता परीक्षा में बड़ी संख्या में विधार्थियों ने भाग लिया, दिखाया बौद्धिक कौशल
Harsud, Khandwa | Sep 27, 2026 रविवार को नया हरसूद छनेरा की ग्लोबल राइज इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जीआरआईएस टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं बौद्धिक कौशल को परखने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।