सावर: कालेड़ा कृष्ण गोपाल में घर में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, बेटा मां के साथ सांप को भी लेकर अस्पताल पहुंचा
Sawar, Ajmer | Aug 9, 2026 कालेड़ा कृष्ण गोपाल गांव में एक महिला को सांप ने काट लिया।बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए न केवल मां को तुरंत अस्पताल पहुंचाया,बल्कि मारे गए सांप को भी एक थैले में डालकर डॉक्टरों को दिखाने के लिए रविवार दोपहर 12 बजे साथ ले गया।बरदी देवी अपने घर में काम कर रही थीं। अचानक उनके पैर के नीचे एक सांप आ गया और उसने दो जगह काट लिया।जांच मे पता चला सांप जहरीला नहीं था।