सावर: सावर थाना पुलिस टीम ने बालापुरा गांव की सरहद खारी नदी से तीन बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्रॉली मय बजरी के जब्त किया
Sawar, Ajmer | Feb 12, 2026 सावर थाना पुलिस टीम ने अवैध बजरी के खिलाफ कार्यवाई करते हुए बालापुरा गांव की सरहद खारी नदी से तीन बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्रॉली को गुरुवार दोपहर 12 बजे जब्त किया है।मुखबिर से इतला मिलने पर टीम बालापुरा सरहद खारी नदी में पहुंची जहाँ से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए 3बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्राली मय बजरी को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवाया।सूचना खनिज अभियंता को दी।