हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र में दामाद के मौसी के लडके पर पुत्री को भगा ले जाने का लगा आरोप
दामाद के मौसी के लड़के द्वारा घर से पुत्री को भगा ले जाने की तहरीर पिता द्वारा थाने में दी गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि फतेहपुर जिला के चांदपुर थाना क्षेत्र के सलरामपुर गांव निवासी राहुल जो कि उसके बड़े दामाद की मौसी का लड़का है। वो गत 18 जुलाई को उसके घर आया था।