हमीरपुर: डिमुहा रोड़ पर भैंस चोरी के दो वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हुये गिरफ्तार
कुरारा थाना प्रभारी ने बताया कि भैंस चोरी पर धारा 303(2), 317 बीएनएस से संबन्धित वांछित अभियुक्त रामकरन पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम पतारा तथा चीकू उर्फ बुद्ध सिंह पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम पतारा को डिमुहा रोड पर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्तों के पास से एक-एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक-एक अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर मिले हैं।