हमीरपुर: कुरारा कस्बा निवासी जीजा ने प्लाट दिलाने के नाम पर हड़पे साली के ₹2.50 लाख
कुरारा कस्बा निवासी चचेरे जीजा ने प्लाट दिलाने के नाम पर साली के 2.50लाख हड़प लिए। रुपए वापस मांगने पर महिला को धमकाया।जिससे आहत महिला ने थाने पहुंचकर जीजा के खिलाफ तहरीर दी है। कानपुर नगर के थाना नौवस्ता के बम्वा रोड़ निवासिनी मंजू पत्नी श्यामकिशोर ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि कस्बा कुरारा जखेला रोड़ के करीब निवासी सुरेंद्र गुप्ता जो कि रिस्तेदारी है।