हमीरपुर: भमौरा में पूर्व प्रधान के साथ सफाई कर्मी ने की अभद्रता, सफाई कर्मी ने भी सरकारी कार्य में बाधा का लगाया आरोप
ग्राम पंचायत जलाला के मजरा भमौरा में नाली सफाई न करने पर सफाई कर्मी का पूर्व प्रधान से झगड़ा हो गया। पूर्व प्रधान ने सफाई कर्मी पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। जबकि सफाई कर्मी ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।