हमीरपुर: सुमेरपुर में जुलूस ए मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष, क्राइम निरीक्षक व कस्बा इंचार्ज को प्रशस्ति दिया
सुमेरपुर कस्बे में गत दिनों जुलूस ए मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष, क्राइम निरीक्षक व कस्बा इंचार्ज को मुस्लिम पीस एण्ड वेलफेयर सोसायटी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुमेरपुर कस्बे की मुस्लिम पीस एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डा. इमाद व जुलूस अध्यक्ष महमूद खान के नेतृत्व में ताजियेदारों व कमेटी के सदस्यों ने सम्मानित किया।