हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के जलाला गांव निवासी को राजस्व विभाग की टीम ने ₹1.80 लाख की बकायेदारी होने पर भेजा जेल
बकाएदारी को लेकर आरसी जारी होने के बाद से लुके-छिपे घूम रहे बकाएदार को राजस्व टीम ने पकड़कर जेल भेज दिया।सदर तहसीलदार अनुभवचंद्रा ने बताया कि थानाक्षेत्र कुरारा के जलाला गांव निवासी ओमनरायण के खिलाफ बीते 28 दिसंबर 2023 को 1.80 लाख रुपए बकाएदारी की आरसी जारी की गई थी। तब से वह फरार था। ओमनारायण के गांव में होने की सूचना मिली।