बिंदकी: अमौली कस्बे में जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने 2 ज्ञात और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में मकान निर्माण रुकवाने से नाराज कुछ लोगों ने शनिवार को रोड जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने रोड जाम करने के आरोप में रविवार को दो ज्ञात तथा 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अमौली चौकी इंचार्ज अविनाश ने रविवार को दिन में 3:30 बजे बताया कि दो ज्ञात तथा 8 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।