मंडला: नल जल योजना अधूरी होने से छिवला टोला के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Mandla, Mandla | May 5, 2026 पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत छिवला टोला के ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर मंगलवार एक बजे कलेक्टर को आवेदन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। सरपंच दुर्गा प्रसाद धुमकेती सहित ग्रामीणों का आरोप है कि नल जल योजना के तहत गांव में पाइपलाइन कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।