गढ़ी: बांसवाड़ा में वैन हादसे के बाद गढ़ी में प्रशासन ने एक्शन लिया, क्षमता से अधिक बच्चों के लिए दर्जनों स्कूल वाहन ज़ब्त
Garhi, Banswara | Jul 30, 2026 बांसवाड़ा के सेंट पॉल स्कूल वैन हादसे में एक छात्र की मौत के बाद अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह 7 बजे से गढ़ी थाना क्षेत्र में निजी विद्यालयों के छात्र वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। गढ़ी थानाधिकारी और पुलिस टीम ने थाने के बाहर सभी निजी स्कूलों की बसों और वैनों की तलाशी ली। जांच में कई वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरे।