पूर्णिया पूर्व: सदर थाना ने 12.30 ग्राम स्मैक के साथ 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सदर थाना को गुप्त सूचना मिली कि आनंद बिहार कॉलोनी, रामबाग, हनुमानबाग में रेलवे लाईन की ओर कुछ लड़के शराब पीकर नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गश्ती दल जब उक्त स्थल पर पहुँचे तो देखे कि 8-10 लड़के खड़े थे जो पुलिस दल को देखकर इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से 04 लड़कों को खदेड कर पकड़ लिया गया।