पूर्णिया पूर्व: सदर थाना की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के ₹10.63 लाख गबन के आरोप में ट्रक मालिक को किया गिरफ्तार
पूर्णिया के सदर थाना की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के 10.63 लाख गबन करने के आरोप में ट्रक के ऑनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक मालिक को गुवाहाटी से अरेस्ट किया है। ट्रक पर 35 हजार 40 किलो चावल लदा था। एक महीने पहले 30 मई को ही ड्राइवर चावल की बोरियों से लदे ट्रक को लेकर आसाम के लिए निकला था। रविवार शाम पुलिस ने ट्रक के ऑनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।