बक्सर: नगर के मुसाफिरगंज में एक शिक्षक के घर से 70 लाख के गहना व पांच लाख नगद रुपए की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस.
Buxar, Buxar | May 17, 2024 नगर के मुसाफिरगंज वार्ड नंबर 13 में एक शिक्षक के घर 70 लाख के गहना व पांच लाख रुपये नकदी चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. चोरों ने शिक्षक के घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर आलमीरा व बक्शे में रखे आभूषण समेत नगदी रुपये चोरी की है. चोरी के समय घर में कोई नहीं था. घर के सभी सदस्य यूपी के बलिया जिला के नरही थाना स्थित अपने गांव चौरा चले गये थे.