लखीसराय: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, नगर थाना क्षेत्र का मामला
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी चौक के समीप हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम बुधवार की सुबह 7:45 पर सदर अस्पताल में कराया गया।मृतकों की पहचान किऊल थाना क्षेत्र के हकीमगंज निवासी मोहम्मद शहादत तथा वृंदावन गांव निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन के रूप में हुई ।