प्रतापगढ़: सदर इलाके में खाद्य सचल दल ने की छापेमारी, 6 उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे
सदर इलाके में मंगलवार शाम 6 बजे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रतापगढ़ में शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु सघन अभियान चलाया। विभाग ने अचार, चटनी, मुरब्बा और कैंडी निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर कुल 6 खाद्य उत्पादों के नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा