झाडोल: नेशनल हाईवे-58ई पर दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल
Jhadol, Udaipur | Nov 10, 2026 झाड़ोल थाना क्षेत्र के खाखड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-58ई पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तीन घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया।